आंखें कुछ कह रही है।
कुछ यू चर्चे हैं, तुम्हारी आँखों के "।।
हाँ , बिलकुल क्यों ना हो चर्चे ? अगर आंखें खूबसूरत एवं स्वस्थ् हो । आंखें हमें दुनिया को देखने और महसूस करने में मदद करती है। परन्तु आज के आधुनिक समय मे हमारी जीवनशैली इतनी बदल गई है कि हम सुबह से रात तक अपनी आँखों को स्ट्रेस देते हैं। इसी के साथ धूल, मिट्टी, प्रदूषण हमारी आंखो को नुकसान पहुंचाते हैं। फलस्वरूप नजर कमजोर होने के साथ - साथ आँखों पर स्ट्रेस भी बहुत पड़ता है।अगर आंखें एक पल के लिए भी हमसे अलग हो जाए तो हमारे जीवन में अंधेरा छा जाएगा। इसलिए इनकी देखभाल करना हमारा फर्ज है। तो इसलिए आज हम आपके लिए आँखों की देखभाल से संबंधित कुछ टिप्स लाएं हैं। चलिए शुरू करते हैं।
1 आँखों की थकान को कम करें।
आज के आधुनिक समय में हम मोबाइल और कंप्यूटर के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन लगातार देखते रहने से आंखो की थकान होती है। अगर संभव हो तो, आंखो को कुछ अंतराल पर आराम भी दें।
2 आँखों की सफाई पर ध्यान दें।
अपनी आंखो को साफ रखना हमारा कर्तव्य है। आँखों को बार बार हाथों से स्पर्श न करें। हमारे हाथों पर लगे कीटाणुओं के कारण आंखो पर संक्रमण का खतरा रहता है।
3 आँखों का नियमित चेकअप करवाना भी है जरूरी।
आपको वर्ष में एक या दो बार आँखों का चेकअप अवश्य करवाना चाहिए। कभी कभी आँखों पर चश्मा भी लग जाता है और हमें पता नहीं चलता। माइग्रेन या सर दर्द होने पर भी आंखो का चेकअप करवा लेना चाहिए। माइग्रेन या सर दर्द चश्मा लगने के कारणों में शामिल हैं।
4 चश्मा लगा है तो पहने भी।
कभी कभी कुछ लोग चश्मा पहनने में शर्म महसूस करते हैं। और चश्मा न पहनकर आँखों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। यदि आप चश्मा लगने पर भी चश्मा नहीं पहनेंगे तो आपके चश्मे का नंबर बढ़ जाता है जिससे बाद में चलकर आँखों की रौशनी खोने का भी खतरा रहता है।
5 सही आहार है जरूरी।
आखों का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपने आहार में हरी सब्जियां फल, अंडा, डेरी प्रोडक्ट्स, ड्राई फ्रूट्स जिनमें विटामिन ए, सी, ई और जिंक शामिल हों का प्रयोग करें। यह आंखो के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।
6 आंखो की सुरक्षा।
आज के ग्लोबल वार्मिंग के समय में आँखों को धूप से बचाएं। यदि बाहर जाना पड़े तो सनग्लासेज का प्रयोग अवश्य करें। इससे आपकी आंखो UV किरणों से बचाया जा सकता है।
7 आँखों का व्यायाम एवं कसरत।
आंखो को आराम देने के लिए व्यायाम अवश्य करें। आंखो के लिए शीर्षासन, भ्रामरी आदि प्राणायाम एवं आँखों की कसरत के लिए, आँखों को खोलना बंद करना , चारों दिशा में धीरे - धीरे क्लोक वाइस एवं एंटी क्लॉकवाइज घुमाना इत्यादि फायदेमंद रहता है।
8 कभी - कभी रोना भी ज़रूरी है।
कभी कभी रोना भी आँखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे मन के साथ साथ आंखो की भी सफाई होती है।
9 पूरी नींद आँखों के स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। 7-8 घंटे की नींद पूरी होने पर आँखो को आराम मिलता है।
10 सुबह उठ कर हल्का गर्म पानी मुँह में डालकर, आँखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें जिससे आँखों को आराम मिलता है।
आंखें ईश्वर द्वारा प्रदत्त उपहार है। इसकी अहमियत जिनके पास यह नहीं है वही जानते हैं। इसलिए अपनी आँखों का ध्यान रखना व आंखो की देखभाल करना हमारा परम कर्तव्य है। अंत में, एक शेर आपके लिए;
"तलब करे तो ये आंखें भी इनको दे दूँ मैं,
मगर ये लोग इन आँखों के ख्वाब मांगते है। "
अब्बास रिजवी।
धन्यवाद।




Comments
Post a Comment